बैंक से ₹70 हजार निकालकर लौट रही युवती से बैग समेत लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बैंक से ₹70 हजार निकालकर घर लौट रही एक युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े बैग छीन लिया. पुलिस घटना की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है.
समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही युवती से बैग समेत 70 हजार रुपये लूट लिये. घटना मुसरीघरारी चौराहा से पश्चिम नायक पेट्रोल पंप के समीप सुबह करीब 11:15 बजे की बतायी गयी है.
पीड़िता की पहचान नगर पंचायत मुसरीघरारी के डगरूआ गांव निवासी मधुमिता कुमारी, पिता स्व. ललित कुमार झा के रूप में हुई है. थाने में दिये आवेदन के अनुसार, मधुमिता मुसरीघरारी स्थित एसबीआइ शाखा से 70 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही थी.
पेट्रोल पंप के पास झपट्टा मारकर छीना बैग
पीड़िता ने बताया कि नायक पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया. बैग में बैंक से निकाले गये 70 हजार रुपये रखे थे.
मधुमिता के अनुसार बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गये.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने की मांग की है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें
हिंदी दिवस पर नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का संदेश, छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर किया प्रदर्शन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए