NH-28 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 18 और 55 साल के दोनों बाइक सवारों की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान मोहम्मद रईस (18) और रामचंद्र राम (55) के रूप में हुई है. यह हादसा सागर होटल के पास हुआ.

विज्ञापन

समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दलसिंहसराय रोड स्थित एनएच-28 पर सागर होटल के समीप बुधवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी मोहम्मद कलीम के पुत्र मोहम्मद रईस (18) और सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. बैद्यनाथ राम के पुत्र रामचंद्र राम (55) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामचंद्र राम अपने पुत्र को मुसरीघरारी बस स्टैंड छोड़ने आये थे. पुत्र को छोड़ने के बाद वह बाइक से अपने घर झखड़ा लौट रहे थे. इसी दौरान मोहम्मद रईस पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर लौट रहा था. रईस मुसरीघरारी स्थित एक गैराज में काम करता था.

पीछे से बाइक में मारी जोरदार टक्कर

बताया गया कि दोनों बाइक सवार एनएच-28 पर पूरब से पश्चिम की ओर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रईस की बाइक ने आगे चल रही रामचंद्र राम की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा निधि मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा गया.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया.

पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करा दी है. हादसे की खबर मिलने के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें

SH-88 पर पिकअप की ठोकर से गार्ड की मौत, साथी गंभीर, चालक फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन