समस्तीपुर: 18 सितंबर से 12 दिनों तक रेल परिचालन में बदलाव, जानें किन ट्रेनों का बदलेगा समय

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर मंडल के मानसी-सहरसा रेलखंड पर कोपरिया एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच आरओबी निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा. इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में 12 दिनों का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा.

विज्ञापन

समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल अंतर्गत मानसी-सहरसा रेलखंड के कोपरिया एवं सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 14/सी पर रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) के निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का तकनीकी कार्य किया जाएगा. यह कार्य स्टेट हाईवे-95 के मानसी-सिमरी बख्तियारपुर खंड के दोहरीकरण से जुड़ा है.

विज्ञापन

समस्तीपुर मंडल के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य को सुरक्षित और तेज गति से पूरा करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से सितंबर और अक्टूबर 2026 में कुल 12 दिनों के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है.

सुबह 7:45 से 9:45 बजे तक रहेगा ब्लॉक

ब्लॉक की अवधि 120 मिनट यानी दो घंटे होगी. इस दौरान सुबह 7:45 बजे से 9:45 बजे तक संबंधित रेलखंड पर तकनीकी कार्य किया जाएगा.

सितंबर में 18, 19, 22, 24, 26, 27 और 28 सितंबर को ब्लॉक निर्धारित है. वहीं अक्टूबर में 6, 8, 10 और 12 अक्टूबर को ब्लॉक लिया जाएगा.

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस: 120 मिनट वाले ब्लॉक के दिनों में यह ट्रेन सहरसा से सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी. दी गयी सूचना में 18, 19, 22, 24, 26, 27, 28 सितंबर तथा 14 अक्टूबर 2026 की तिथियां दर्ज हैं.

63343 सहरसा-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर: ब्लॉक की सभी 12 तिथियों में यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन सहरसा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी.

55566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर: ब्लॉक की सभी 12 तिथियों में यह ट्रेन हसनपुर रोड से मानसी के बीच 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.

क्षेत्रीय आवागमन को मिलेगा लाभ

मानसी-सिमरी बख्तियारपुर मार्ग के चौड़ीकरण और रेल उपरिगामी पुल के निर्माण से क्षेत्र में सड़क और रेल आवागमन की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. इससे इलाके में आर्थिक गतिविधियों और व्यापारिक आवागमन को भी लाभ मिलने की बात कही गयी है.

यह भी पढ़ें

SH-88 पर पिकअप की ठोकर से गार्ड की मौत, साथी गंभीर, चालक फरार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन