समस्तीपुर: शिक्षकों को ट्रेनिंग का एक और मौका, ग्रीष्मावकाश में मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News Teachers training scert summer vacation compensatory leave model pm shri schools

प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur News: बिहार में पिछले सत्र में ट्रेनिंग से वंचित रहे शिक्षकों को SCERT ने नए सत्र 2026-27 में प्रशिक्षण का एक और मौका दिया है. ग्रीष्मावकाश में ट्रेनिंग करने वाले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश मिलेगा, जबकि शामिल न होने वालों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: बिहार के सरकारी स्कूलों के उन शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है, जो पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी कारणवश ट्रेनिंग नहीं ले पाए थे. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निदेशक सज्जन आर. ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर ऐसे शिक्षकों को नए सत्र 2026-27 में प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण पूरा करने का सुनहरा अवसर दिया है.

किन शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता

परिषद द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, जो शिक्षक पिछले सत्र में SIR के कार्यों, बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी, खराब स्वास्थ्य या किसी अन्य स्वीकृत अवकाश पर होने के कारण पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें इस बार पहले मौका दिया जाएगा.

गर्मी की छुट्टियों में लचीला रुख, नहीं होगी कार्रवाई

राज्य के स्कूलों में 1 जून से 20 जून 2026 तक ग्रीष्मावकाश प्रभावी है. विभाग ने इसे देखते हुए शिक्षकों के प्रति नरम रुख अपनाया है. परिषद ने साफ किया है कि जो शिक्षक पहले से तय योजना के तहत मुख्यालय से बाहर जा रहे हैं और इस दौरान ट्रेनिंग में नहीं आते हैं, तो उनके खिलाफ कोई दंडात्मक या विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी.

ट्रेनिंग करने पर मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश

जो शिक्षक गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपनी ट्रेनिंग पूरी करेंगे, उन्हें विभाग की तरफ से क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा. शिक्षक इस विशेष अवकाश का लाभ 31 दिसंबर 2026 तक उठा सकेंगे.

मॉडल और पीएम श्री स्कूलों के लिए अहम है ट्रेनिंग

यह पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण राज्य में ‘मॉडल स्कूल’ और ‘पीएम श्री’ विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए बेहद जरूरी है. गर्मी की छुट्टियों के तुरंत बाद इन स्कूलों में नया शैक्षणिक कार्य शुरू होना है, जिसके लिए चयनित शिक्षकों का ट्रेंड होना अनिवार्य किया गया है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन