Samastipur: डीजल की महंगाई के कारण 8 जून से बढ़ेगा बसों का किराया: समस्तीपुर जिला मोटर व्यवसायी संघ ने जारी की नई किराया सूची
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 03 Jun 2026 4:53 PM
व्यवसायी संघ ने जारी की नई किराया सूची
Samastipur News: बिहार में डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद समस्तीपुर में बसों का नया किराया तय हो गया है . आगामी 8 जून से समस्तीपुर से पटना का सफर महंगा होकर 180 रुपये हो जाएगा . संघ ने 16 प्रमुख रूटों की सूची जारी की है .
समस्तीपुर से गिरिजा नन्दन शर्मा की रिपोर्ट
Samastipur News: बिहार में डीजल की कीमतों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद अब आम यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ना तय हो गया है . परिवहन विभाग की अधिसूचना को देखते हुए समस्तीपुर जिले में यात्री बसों का भाड़ा पुनर्निर्धारित कर दिया गया है . जिला मोटर व्यवसायी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया यह फैसला आगामी 8 जून 2026 से प्रभावी रूप से लागू हो जाएगा .
ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण लिया गया फैसला
संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बस मालिकों ने डीजल के दामों पर चिंता जताई . उन्होंने बताया कि ईंधन की महंगाई के कारण सभी मुख्य मार्गों के यात्री भाड़े में संशोधन करना अनिवार्य हो गया था . जल्द ही ट्रक मालिकों के साथ बैठक कर स्थानीय माल भाड़े की दरें भी तय की जाएंगी . बैठक में मनीष अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह सहित कई बस ऑपरेटर मौजूद रहे .
यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य मार्गों का नया निर्धारित किराया इस प्रकार है:
- समस्तीपुर से पटना: 180/-
- समस्तीपुर से हाजीपुर: 160/-
- समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर: 140/-
- समस्तीपुर से बेगूसराय: 150/-
- समस्तीपुर से महुआ: 120/-
- समस्तीपुर से मोहद्दीनगर: 110/-
- समस्तीपुर से जंदाहा: 100/-
- समस्तीपुर से पटोरी: 80/-
- समस्तीपुर से रोसड़ा / दलसिंहसराय: 70/-
- समस्तीपुर से पूसा: 50/-
- रोसड़ा से पटना: 280/-
- रोसड़ा से दलसिंहसराय: 60/-
- दलसिंहसराय से पटना: 200/-
- हसनपुर से पटना: 320/-
- ताजपुर से पटना: 140/-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










