समस्तीपुर: जिले में मजबूत होगी पुलिसिंग व्यवस्था, 386 नए पदों को मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News police-strengthened-with-386-new-posts-approved

बिहार पुलिस

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस को 386 नए पदों की सौगात मिली है. इनमें सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चालक सिपाही शामिल हैं. नए पदों से अपराध नियंत्रण, साइबर निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पुलिस मुख्यालय ने जिले के लिए 386 नए पदों की स्वीकृति दी है. इस फैसले के बाद कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और साइबर अपराधों पर निगरानी की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है.

सब-इंस्पेक्टरों की संख्या में बड़ा इजाफा

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार जिले में 129 नए पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पद स्वीकृत किए गए हैं. इसके साथ ही जिले में सब-इंस्पेक्टरों की कुल स्वीकृत संख्या 431 से बढ़कर 560 हो गई है. इनमें ईआरएसएस फेज-थ्री, जिला आर्थिक अपराध शाखा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक इकाइयों के लिए पद शामिल हैं.

सिपाही और चालक सिपाही भी बढ़ेंगे

जिले को 114 नए सिपाही पद भी मिले हैं. इसके बाद सिपाहियों की कुल संख्या 1879 से बढ़कर 1993 हो जाएगी. वहीं साइबर थाना और सोशल मीडिया यूनिट को भी अतिरिक्त बल मिलेगा. इसके अलावा 143 नए चालक सिपाही पद स्वीकृत किए गए हैं, जिससे चालक सिपाहियों की संख्या 168 से बढ़कर 311 हो जाएगी.

साइबर और ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत

नए पदों के सृजन से साइबर अपराधों की जांच, सोशल मीडिया निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी. पुलिस गश्ती और त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी बढ़ेगी.

तत्काल अमल के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक को सभी नए स्वीकृत पदों को तत्काल प्रभाव से जिला बल में शामिल कर अद्यतन करने का निर्देश दिया है. माना जा रहा है कि इस फैसले से जिले की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और प्रभावी बनेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन