अलर्ट: समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन 10 जून से बंद, यात्रा से पहले जांचें स्टेटस, राजधानी और अमरनाथ एक्सप्रेस का बदला रूट

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News Katihar rail division- ega block memu cancelled rajdhani express diverted route

प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur News: कटिहार रेल मंडल में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 7 से 14 जून तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान समस्तीपुर-कटिहार मेमू समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि राजधानी और अमरनाथ एक्सप्रेस को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से गिरिजा नंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: कटिहार रेल मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास और रेल दोहरीकरण के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. रेल मंडल के कटिहार-सोनैली और कटिहार-कुरेठा रेलखंड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को पूरा करने के लिए 7 जून से 14 जून तक मेगा ब्लॉक की घोषणा की गई है. इस बड़े निर्माण कार्य के कारण समस्तीपुर-कटिहार मेमू सवारी गाड़ी सहित कई स्थानीय ट्रेनें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गई हैं, जबकि पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाली राजधानी और अमरनाथ जैसी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव (डाइवर्ट) किया गया है.

पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

निर्माण कार्य की वजह से कई लोकल, पैसेंजर, डीएमयू और मेमू ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा. इसमें मुख्य रूप से समस्तीपुर-कटिहार मेमू सवारी गाड़ी 10 जून से लेकर 14 जून तक पूरी तरह रद्द रहेगी. इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 63305 (कटिहार-सोनपुर मेमू सवारी गाड़ी) भी इस मेगा ब्लॉक अवधि में नहीं चलेगी. इस ट्रेन के रैक को बरौनी की तरफ रवाना कर दिया जाएगा ताकि अन्य रेलखंडों पर परिचालन प्रभावित न हो.

इन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर भारत को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक रूटों से चलाया जाएगा. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने नियमित रूट के बजाय न्यू जलपाईगुड़ी-सिलिगुड़ी-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ी रोड-कटिहार होकर चलेगी. वहीं अमरनाथ एक्सप्रेस (गुवाहाटी-जम्मूतवी) को न्यू जलपाईगुड़ी-सिलिगुड़ी जंक्शन-बागडोगरा-ठाकुरगंज-अलुआबाड़ी रोड के रास्ते रवाना किया जाएगा. कुछ अन्य ट्रेनों को मालदा टाउन-भागलपुर-किऊल या पूर्णिया-सहरसा के रास्ते डायवर्ट किया जा सकता है.

रेलवे की अपील: घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लागू होने से भविष्य में ट्रेनों की गति और सुरक्षा में सुधार होगा. इस अस्थाई असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले टोल-फ्री नंबर 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप पर लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें. रद्द ट्रेनों के ऑनलाइन टिकट का पैसा स्वतः रिफंड हो जाएगा, जबकि काउंटर टिकट का रिफंड स्टेशन से मिलेगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन