दानापुर-सहरसा नई एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्ताव तैयार, सप्ताह में तीन दिन चलेगी सेवा

Updated:
विज्ञापन

Indian Railway

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हसनपुर होकर दानापुर से सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की वर्षों पुरानी मांग के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की पहल हुई है. हालांकि, प्रस्तावित रूट में हसनपुर को शामिल नहीं किया गया है. जानें क्या है पूरी खबर.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर होकर दानापुर से सहरसा के बीच रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की वर्षों पुरानी मांग के बीच अब नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की दिशा में पहल हुई है. हाजीपुर रेल मंडल ने दानापुर और सहरसा के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्ताव तैयार किया है. हालांकि प्रस्तावित रूट में हसनपुर की जगह शाहपुर पटोरी को शामिल किया गया है. फिलहाल इस रूट और समय-सारिणी की अंतिम स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिलना बाकी है.

विज्ञापन

Railway News: सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन

प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन संख्या 05096/05095 दानापुर-सहरसा-दानाापुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी. दानापुर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार की रात ट्रेन रवाना होगी. इससे देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है.

प्रस्तावित समय-सारिणी जारी

संभावित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन दानापुर से रात 11:30 बजे खुलेगी. इसके बाद पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, किऊल, झाझा समेत विभिन्न स्टेशनों से होकर अगले दिन सुबह करीब 6:00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी सेवा भी सप्ताह में तीन दिन संचालित करने का प्रस्ताव है.

हसनपुर के लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने नई ट्रेन के प्रस्ताव का स्वागत किया, लेकिन प्रस्तावित रूट में हसनपुर को शामिल नहीं किए जाने पर निराशा भी जताई. लोगों का कहना है कि हसनपुर होकर ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. उन्होंने रेलवे से अंतिम रूट तय करते समय हसनपुर को भी शामिल करने की मांग की है.

अंतिम मंजूरी का इंतजार

रेलवे सूत्रों के अनुसार यह केवल प्रस्तावित समय-सारिणी है. अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही ट्रेन के रूट, स्टॉपेज और परिचालन तिथि की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन