समस्तीपुर लोक अदालत में 3,542 मामलों का निपटारा, 10.80 करोड़ से अधिक की समझौता राशि तय

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में जज व अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 3,542 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया. इस दौरान 10.80 करोड़ रुपये से अधिक की समझौता राशि तय की गई. लोक अदालत ने पक्षकारों को लंबी अदालती प्रक्रियाओं से राहत दी.

विज्ञापन

समस्तीपुर: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर राहुल कुमार ने की.

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, बीएसएनएल और ई-चालान से जुड़े पूर्व-विवादों (प्री-लिटिगेशन) के कुल 1,620 मामलों का निपटारा किया गया. इन मामलों में 9,66,38,026 रुपये की समझौता राशि दर्ज की गयी.

प्री-लिटिगेशन के 1,620 मामलों का निपटारा

लोक अदालत में बैंक ऋण, बीएसएनएल और ई-चालान से जुड़े मामलों को आपसी सहमति से निपटाया गया. इन 1,620 मामलों के निष्पादन के दौरान कुल 9 करोड़ 66 लाख 38 हजार 26 रुपये की समझौता राशि तय की गयी.

1,922 लंबित वादों का भी हुआ निष्पादन

इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों का भी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटारा किया गया. इनमें क्लेम वाद, बिजली विभाग से जुड़े मामले, 138 एनआई एक्ट, जीओ तथा आपराधिक सुलहनीय वाद शामिल थे.

इन श्रेणियों के कुल 1,922 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. इनमें पीड़ितों एवं संबंधित पक्षों के बीच 1,14,42,318 रुपये की समझौता राशि तय की गयी.

3,542 मामलों में आपसी सहमति से समझौता

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 3,542 मामलों का निपटारा किया गया. दोनों पक्षों की आपसी सहमति से 10 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक की समझौता राशि तय की गयी.

लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से पक्षकारों को लंबी अदालती प्रक्रियाओं से राहत मिली और आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान संभव हुआ.

यह भी पढ़ें

11 साल की उम्र में 8 किताबें लिख चुके हैं आदर्श, सांसद ने घर पहुंचकर किया सम्मान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन