नून नदी बांध किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, एसिड से जला था चेहरा, पहचान में जुटी पुलिस
मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में नून नदी बांध के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव के चेहरे को एसिड से जलाया गया था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
समस्तीपुर: मोरवा के हलई थाना क्षेत्र में नून नदी बांध के किनारे शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति के चेहरे को एसिड से जलाये जाने के कारण उसकी पहचान करने में परेशानी हो रही है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
इंस्पेक्टर पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने आवश्यक जानकारी जुटायी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव की पहचान के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेंगे कई तथ्य
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े कई तथ्यों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
समस्तीपुर लोक अदालत में 3,542 मामलों का निपटारा, 10.80 करोड़ से अधिक की समझौता राशि तय
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए