वैशाली की बॉल बैडमिंटन टीम घोषित, बालक टीम समस्तीपुर और बालिका टीम मोतिहारी रवाना
घोषित जिला बैडमिंटन की टीम | Prabhat Khabar Network
वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ ने सात दिवसीय कैंप के बाद बालक और बालिका वर्ग की 12-12 सदस्यीय टीमों का चयन किया है. चयनित टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरायरंजन, समस्तीपुर और मोतिहारी के लिए रवाना हो चुकी हैं.
Hajipur News : वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सात दिनों से चल रहे कैंप के बाद शनिवार को कुशवाहा आश्रम में जिला टीम का चयन किया गया. इसमें बालक और बालिका वर्ग की 12-12 सदस्यीय टीम घोषित की गयी. चयनित टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गयी. बालक टीम सरायरंजन, समस्तीपुर और बालिका टीम मोतिहारी के लिए रवाना हुई.
सात दिनों के कैंप के बाद हुआ टीम का चयन
वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने बताया कि सात दिनों तक चले कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गयीं.
बालिका टीम में 12 खिलाड़ी शामिल
बालिका वर्ग की टीम में प्रिया सिंह, वंदना कुमारी, निधि कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सृष्टि कुमारी, नव्या कुमारी, सुंदरम कुमारी, वैष्णवी कुमारी, शिक्षा कुमारी और पूर्णिमा प्रियदर्शनी शामिल हैं. टीम के साथ कोच विनोद कुमार धोनी भी रहेंगे.
बालक वर्ग में 12 सदस्यीय टीम
बालक वर्ग की टीम में विनोद कुमार धोनी, अभिराज कुमार, आकाश कुमार, आदित्य कुमार, एजान अहमद, रवि कुमार, रोशन कुमार, आयुष सिंह, रितिक राज, अमन कुमार, समीर कुमार और विकास कुमार शामिल हैं.
खिलाड़ियों को दी गयी शुभकामनाएं
टीम को शुभकामनाएं देने के लिए अनिल चंद्र कुशवाहा, राजेंद्र कुमार बनफुल, सतीश पाठक, शकील अहमद, वैशाली जिला एथलेटिक संघ के सचिव डॉ राजेश शुभांगी, अमर आलोक समेत कई लोग मौजूद रहे. इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गयीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए