रहटोली के काली माता मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी का मुकुट और इनवर्टर ले गए चोर

Updated:
विज्ञापन
रहटोली काली मंदिर से लाखों के सामान चोरी

जांच में जुटी हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम

समस्तीपुर जिले के रहटोली गांव स्थित काली माता मंदिर में चोरों ने ताला काटकर लाखों के सामान की चोरी की. चांदी का मुकुट, पूजा सामग्री और इनवर्टर गायब मिले. घटना के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटोली गांव स्थित काली माता मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला काटकर लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Shivajinagar News: चांदी का मुकुट समेत कई सामान चोरी

मंदिर के पुजारी श्याम झा ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे. शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मंदिर का मुख्य ताला टूटा हुआ है. मंदिर पहुंचने पर देखा कि माता का चांदी का मुकुट, पीतल के पूजा बर्तन, घंटी, माता के वस्त्र, श्रृंगार के आभूषण, अन्य पूजा सामग्री और बैटरी इनवर्टर चोरी हो चुके थे.

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए. लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर मुख्य सड़क किनारे स्थित है. यदि रात में नियमित गश्ती होती तो चोरी की घटना रोकी जा सकती थी. ग्रामीणों ने मंदिर परिसर और गांव में पुलिस गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की.

आवेदन के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के पुजारी व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: ₹4 हजार घूस लेते पकड़े गए अस्पताल प्रबंधक को झटका, हाईकोर्ट ने बेल बॉन्ड किया रद्द


विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन