पूसा में दर्दनाक हादसा, बाइक की ठोकर के बाद ट्रक ने 15 वर्षीय छात्र को कुचला, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

सरक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैनी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बाइक की ठोकर से सड़क पर गिरे छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

समस्तीपुर: पूसा के वैनी थाना क्षेत्र की ठहरा पंचायत स्थित गोपालपुर चौक पर ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ठहरा पंचायत के वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य रंजीत दास के 15 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है. वह उच्च विद्यालय गोपालपुर में कक्षा नौवीं का छात्र था.

विज्ञापन

पहले बाइक ने मारी ठोकर, फिर ट्रक ने कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुधीर घर से निकलकर घरेलू कार्य से गोपालपुर चौक स्थित दुकान की ओर आ रहा था. इसी दौरान एक बाइक ने उसे ठोकर मार दी और बाइक सवार वहां से भाग गया.

बाइक की तेज टक्कर से सुधीर सड़क पर गिर गया. इसी बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया. हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी और ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया. सूचना मिलने पर वैनी थाना प्रभारी कल्पना कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला.

शव आने के इंतजार में सड़क जाम

घटना के बाद वैनी-पूसा-बिरौली मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम कर दिया. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था. परिजन और ग्रामीण अस्पताल से शव आने का इंतजार कर रहे थे.

घटनास्थल पर सीओ वागीशा प्रियदर्शी सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे. अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे थे.

यह भी पढ़ें

NH-28 पर कॉस्मेटिक सामान से लदे कंटेनर में भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचायी जान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन