बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सोमवार को एक गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर : दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सोमवार को एक गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे मेडिकल टीम ने उसे उतार के इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, उक्त महिला लहरिया सराय से मुजफ्फरपुर जा रही थी. इसी दौरान हायाघाट के पास उसे अचानक दर्द उठा. इसके बाद हेल्पलाइन को सूचना दी गई. इसके बाद उसे समस्तीपुर जंक्शन पर उतारा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन