Samastipur News:प्राण-प्रतिष्ठा सह भागवत महापुराण ज्ञान कथा शुरू
Published by : Ankur kumar Updated At : 27 Jan 2026 6:56 PM
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिवशक्ति मंदिर में सोमवार से श्री श्री 1008 श्रीशनि देव की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ सह भागवत महापुराण ज्ञान कथा शुरू हुई.
Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिवशक्ति मंदिर में सोमवार से श्री श्री 1008 श्रीशनि देव की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ सह भागवत महापुराण ज्ञान कथा शुरू हुई. कलश भरकर नगर भ्रमण किया गया. प्रधान पुजारी संजय कुमार झा, यज्ञाचार्य विकास महाराज, वैदिक मनमोहन महाराज की मौजूदगी में विधान से अनुष्ठान किया गया. इससे पूर्व कलशधारी मुख्य यजमान अजय सिंह, अर्चना सिंह, सुनील सिंह, सोनू सिंह, लवली,सोनी, प्रीति आदि को मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से कलश भराया गया. क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की गयी. कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन एवं मूर्ति का जलाधिवास कराया गया. सात दिवसीय चलने वाले इस कार्यक्रम में कथावाचक पंडित रंजन शास्त्री महाराज संध्या में प्रवचन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










