ई रिक्शा से बैटरी चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Dec 2024 10:49 PM
थाना क्षेत्र में ई रिक्शा से लगातार चोरी हो रही बैटरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र में ई रिक्शा से लगातार चोरी हो रही बैटरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मंगलवार को थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि इस घटना में शामिल विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस सिलसिले में एक ऑल्टो कार व एक मोबाइल भी जब्त की गई. जहां प्रिंस कुमार ई रिक्शा से बैटरी चोरी करता था. वहीं गुड्डू कुमार बैटरी से संबंधित कल पूर्जे व स्क्रैप को ठिकाने लगाता था. बीते रविवार को भी दोनों ने फिर से ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की फिराक में था. किंतु दोनों पुलिस की सक्रियता से अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुए और पुलिस के हत्थे चढ़ा गये. पूछताछ के दौरान दोनों की स्वीकारोक्ति बयान से चोरी मामले का खुलासा हुआ. पुलिस अभिरक्षा में कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गौरतलब है कि कल्याणपुर बस्ती के संतोष कुमार, टांडा गांव के अंकित कुमार, मदुदाबाद के वकील सहनी व शत्रुघ्न साह के ई रिक्शा से बैटरी की चोरी कर ली थी. दोनों की गिरफ्तारी से स्थानीय ई रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर समकालीन अभियान संचालित कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें राजाजान गांव से पुलिस ने दो वारंटी पिता-पुत्र चन्नर दास व मेघन दास शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










