Samastipur News:पुरुष एकल लीग राउंड में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन बुधवार को पुरुष एकल व डबल्स वर्ग के लीग राउंड मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्कूली एवं ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन बुधवार को पुरुष एकल व डबल्स वर्ग के लीग राउंड मुकाबले खेले गये. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया. अगले चक्र में अपनी जगह पक्की की. लीग राउंड के पहले चरण में खेले गये मुकाबलों में विभव गीतम ने शशांक को, ऋषभ राज ने आरव कुमार को, कार्तिक ने अमन कुमार को, हंसराज ने सुयश राज को, ईशांत राज ने शिवम ठाकुर को, शिवम कुमार ने आयुष कुमार को व राहुल कुमार ने हेमंत ठाकुर को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया. वहीं पुरुष डबल्स मुकाबले में हेमंत ठाकुर व शिवम ठाकुर की जोड़ी ने हर्ष राज व आदर्श कुमार की जोड़ी को और विभव गीतम व आदित्य चौधरी की जोड़ी ने अतुल कुमार व अथर्व झा की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर में प्रवेश किया. मैचों के दौरान खिलाड़ियों के आक्रामक शॉट्स, सटीक स्मैश और बेहतरीन कोर्ट कवरेज ने मुकाबलों को अत्यंत रोचक बना दिया. मुख्य निर्णायक की भूमिका में बिहार बैडमिंटन संघ के कोचिंग एवं डेवलपमेंट सचिव सह जिला क्रीड़ा संघ के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया. जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरूण कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन