फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

अपहरण मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने गुरुवार को पुलिस बलों के सहयोग से कुरसाहा के फरार अभियुक्त नवनीत कुमार उर्फ नीरज यादव के घर इश्तेहार चस्पाया. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता अन्नू सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर नाबालिग लड़की का अपहरण मामले को लेकर पिता ने थाना कांड संख्या 207/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा है. अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास प्रयास किया गया है. बावजूद उसके गिरफ्त में नहीं आने के कारण न्यायालय ने नोटिस जारी किया है. इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त के परिजनों को स्पष्ट किया है कि यदि एक माह के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करता है तो घर की कुर्की-जब्ती की जायेगी. साथ ही कानून से भागने वाले अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन