चलती ट्रेन में मोबाइल उड़ाने की कोशिश, यात्रियों ने दबोचा; समस्तीपुर स्टेशन पर रेल पुलिस के हवाले

Author Aman gautam|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक को चलती लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। यात्रियों की तत्परता से आरोपी को रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर चलती 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में मोबाइल चोरी करते एक युवक को यात्रियों की सतर्कता से पकड़ लिया गया. इसके बाद आरोपी को रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

चलती ट्रेन में हुई चोरी की कोशिश

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी करने की कोशिश की गई. इसी दौरान यात्रियों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया.

यात्री की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

इस मामले में मुकेश कुमार शाह (31), निवासी चंद्रपुर वार्ड संख्या-2, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर ने रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

वैशाली का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार युवक की पहचान रतनेश कुमार (26), पिता वीरेंद्र महतो, निवासी सैदपुर धनघटा, वार्ड संख्या-1, थाना जंदाहा, जिला वैशाली के रूप में हुई है.

रेल थाना ने शुरू की कार्रवाई

रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मामले में रेल थाना समस्तीपुर कांड संख्या 152/26 दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन