15 जुलाई से पूर्व होगी सभी अंचलों की बैठक
बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन की बैठक भाकपा जिला कार्यालय में हुई.
समस्तीपुर : बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन की बैठक भाकपा जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता रामकुमार चौधरी ने की. जिला महासचिव अनिल प्रसाद ने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सदस्यता अभियान चला कर ग्राम यूनिट बनाकर 20 जुलाई से 30 जुलाई तक स्थानीय समस्याओं को लेकर सभी प्रखंडों पर धरना प्रदर्शन करेगी. मजदूरों से मनरेगा के तहत काम मांगने का आवेदन देने का आवाह्न किया. ट्रेन हादसा में मृत व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया.15 जुलाई से पूर्व सभी अंचलों की बैठक करने का आवाह्न किया.मौके पर मोहम्मद शहिद अंसारी, रुमल यादव, बैजू पासवान, राम आशीष महतो, राजेश्वर सहनी, शंकर राम, महेश्वर राम, लक्ष्मण सहनी, रामनारायण महतो, सुशीला देवी, शशि रंजन कुमार, बबलू, देवेंद्र मलिक एवं जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए