मुसरीघरारी में विवाहिता की गला दबाकर की गई हत्या

Updated:
विज्ञापन

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड -4 में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता की गला दवाकर हत्या कर दी गई है, मृतक महिला की पहचान प्रमोद महतो की पत्नी दीपा देवी (25) के रूप में की गई है.

विज्ञापन

सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के वार्ड -4 में शनिवार की दोपहर एक विवाहिता की गला दवाकर हत्या कर दी गई है, मृतक महिला की पहचान प्रमोद महतो की पत्नी दीपा देवी (25) के रूप में की गई है, घटना के संबंध में मृतका के पिता सरायरंजन थाने के भगवतपुर निवासी अर्जुन महतो ने बताया कि एक बाइक के लिए मेरी पुत्री की ससुराल बालों ने गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या की सूचना उक्त गांव से ग्रामीणों ने फोन पर दिया, वहा जब पहुंचे तो घर के सभी लोग फरार थे, और लाश घर पर था, तो हमने इसकी सूचना पुलिस को दिया, थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है, वहीं मृतका के पिता ने पति सहित परिवार के छह लोगों को नामजद किया है, फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए गए हैं,

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन