हथियार के साथ शराब तस्करी का लाइनर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की रात डुमरिया गांव में छापेमारी कर शराब तस्करी को उजागर किया.

विज्ञापन

विभूतिपुर : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की रात डुमरिया गांव में छापेमारी कर शराब तस्करी को उजागर किया. इस दौरान पुलिस ने 260 लीटर विदेशी शराब, एक स्कॉर्पियो, एक बाइक, एक कार को जब्त किया है. इसके अलावा जिस गराज में तस्करी का धंधा चल रहा था, वहां से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किया है. पुलिस के आने की भनक से सभी तस्कर भाग निकले जबकि तस्करों का लाइनर को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही. पुलिस गिरफ्त में आया धंधेबाज गांव के ही गौरीशंकर महतो का पुत्र निशांत कुमार बताया गया है. इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन