Samastipur News:शिक्षण को तकनीक के साथ जोड़ना आवश्यक है : बीईओ

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : प्रखंड स्तरीय टीएम मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज व पीबीएल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मोडेल इंटर विद्यालय में किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : प्रखंड स्तरीय टीएम मेला, विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज व पीबीएल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मोडेल इंटर विद्यालय में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिक्षकों तथा बच्चों को संबोधित करते हुए बीईओ रितेश कुमार ने कहा कि वर्तमान तकनीक युग में शिक्षण को तकनीक के साथ जोड़ना आवश्यक है. शिक्षण तकनीक विकसित हो इसके लिए विद्यालयों में शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग एवं टीएम के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए. सभा को एचएम श्रीनाथ ठाकुर एवं सौरभ कुमार ने भी संबोधित किया. टीएम मेला की विभिन्न पांच विधाओं के लिए हिंदी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा के अमित कुमार, पर्यावरण में प्राथमिक विद्यालय भूइधारा की पल्लवी कुमारी, अंग्रेजी में उत्क्रमित विद्यालय ताल दशराहा की चारु, उर्दू में प्राथमिक विद्यालय हकीमाबाद उर्दू की रूफी फरीदी एवं गणित में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा की पार्वती कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की प्रतियोगिता के लिए विज्ञान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा की सुल्ताना परवीन, गणित में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकनूर की कोमल कुमारी, क्विज प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में उमावि हरपुर एलौथ के अदिति एवं विनय, मध्य विद्यालय विशनपुर के विजय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा की काजल कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खराज के कृषभ राज, यूएमएस बेझा की आराध्या कुमारी, कन्या मध्य विद्यालय कचहरी की श्रेय कुमारी व बुनियादी विद्यालय जगतसिंहपुर की अंतरा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक एवं छात्र-छात्रा अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. कार्यक्रम का संचालन लेखापाल प्रतीक कुमार ने किया. शिक्षक गगन कुमार, अनिल कुमार पांडेय, मिंटू कुमार, परमानंद सहनी, देवेंद्र चौधरी, विकास विशाल, उदय कुमार, अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार अभय, खुशबू कुमारी, शबनम कुमारी, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार आदि ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन