समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी में छह दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, चार राज्यों की टीमें शामिल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में छह दिवसीय अंतर्राज्यीय सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ है। इस प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन

Samastipur News: शाहपुर पटोरी स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में मंगलवार से छह दिवसीय अंतर्राज्यीय सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवं महनार विधायक उमेश कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

चार राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

टूर्नामेंट में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. आयोजक अवनीश कुमार शर्मा की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया.

उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने इस आयोजन को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने की महत्वपूर्ण पहल बताया.

प्रतिदिन होंगे तीन मुकाबले

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे. सभी मुकाबले नॉकआउट प्रारूप में होंगे. टेनिस बॉल से खेले जाने वाले प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा.

रात्रिकालीन मुकाबलों के लिए स्टेडियम परिसर में 10 हाईमास्ट लाइट टावर लगाए गए हैं, जिससे पूरा मैदान रोशनी से जगमगा उठा है.

सीतामढ़ी और सारण के बीच खेला गया पहला मैच

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सीतामढ़ी और सारण की टीमों के बीच खेला गया. मैच का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम पहुंचे.

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, डॉ. अशरफ इमाम, प्रशांत कुमार पंकज, मुख्य पार्षद प्रियंका सुमन, भाजपा नेता राम भवन चौधरी, मनोरंजन मोदीन, रामचंद्र चौधरी, डॉ. श्रेयसी, डॉ. अंजनी कुशवाहा, अभय कुमार सिंह, वशिष्ठ राय, विशेश्वर ठाकुर, ओमप्रकाश कुशवाहा, मुखिया नवीता कुमारी, विजयकांत राय सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान खेल भावना को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को आगे आने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन