Samastipur News:सुरक्षा मानकों के प्रति सजग रहने का दिया गया निर्देश

Published by : Ankur kumar Updated At : 28 Jan 2026 7:27 PM

विज्ञापन

बिजली कंपनी समस्तीपुर अंचल के विद्युत अधीक्षक अभियंता कुमार गौरव व विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने शहर के विभिन्न पीएसएस का निरीक्षण कर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए संचरण व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बिजली कंपनी समस्तीपुर अंचल के विद्युत अधीक्षक अभियंता कुमार गौरव व विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने शहर के विभिन्न पीएसएस का निरीक्षण कर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए संचरण व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों के प्रति कड़ा रुख अपनाया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपकेंद्रों के संचालन में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए. उपकेंद्र में सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों की समीक्षा की. उन्होंने पावर ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव और 33 केवी व 11 केवी की आउटगोइंग लाइनों की तकनीकी स्थिति को परखा. सख्त लहजे में कहा कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र के अनुरक्षण कार्यों में ””””मानक संचालन प्रक्रिया”””” का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और इससे संबंधित पंजी को नियमित रूप से अपडेट किया जाए. तकनीकी निरीक्षण के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचय दिया. उन्होंने विद्युत शक्ति उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण किया और बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. मौकै पर एसडीओ शशि कपूर, जेई गौतम कुमार, जेई अमित राज मौजूद थे.

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन