समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से छह नाबालिगों को ले जा रहा मानव तस्कर गिरफ्तार

Author Aman gautam|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे छह नाबालिग बच्चों को बचा लिया गया है. रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी का मामला सामने आया है. रेलवे पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर कार्रवाई करते हुए छह नाबालिग बच्चों को बाल मजदूरी के लिए ले जाए जाने से बचाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध स्थिति में मिला आरोपी

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मांदाही खुर्द निवासी मो. फिरदौश को छह नाबालिग बच्चों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा.

प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी बच्चे मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं और उन्हें कथित तौर पर बाल मजदूरी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था.

रेल थाना में दर्ज हुआ मामला

रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेल थाना समस्तीपुर कांड संख्या 153/26 (09 जुलाई 2026) दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मानव तस्करी नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन