10 से 12 जुलाई तक उत्तर बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने 8 से 12 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 10 से 12 जुलाई के बीच उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट है।

विज्ञापन

Samastipur Weather Update: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 से 12 जुलाई 2026 तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 12 जुलाई के बीच उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

10 से 12 जुलाई के बीच बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वानुमान अवधि के अधिकांश दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे. हालांकि 10 से 12 जुलाई के बीच बादलों की सघनता बढ़ेगी और कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है.

इन जिलों में अच्छी बारिश के आसार

IMD Bihar Weather Forecast के अनुसार मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में 11 एवं 12 जुलाई को अच्छी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इन जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना कम है. हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है तथा एक-दो स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की जा सकती है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उमस बनी रह सकती है. 10 से 12 जुलाई के बीच खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन