बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत, जाम

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली चौक के समीप शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे एक बाइक सवार ने सड़क से गुजर रही पांच वर्षीय बच्ची को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र की रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली चौक के समीप शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे एक बाइक सवार ने सड़क से गुजर रही पांच वर्षीय बच्ची को ठोकर मार दी. जिससे बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई. स्वजनों ने जख्मी बालिका को स्थानीय निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई. मृतका की पहचान चंदौली वार्ड सात निवासी गोविंद दास की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया गया है कि बालिका गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जा रही थी. इसी बीच सड़क से गुजरते समय एक तेज रफ्तार से जा रहा अज्ञात बाइक सवार ने बालिका को ठोकर मारता हुआ चला गया. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही उजियारपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए विशनपुर-दलसिंहसराय पथ को जाम कर रोष व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन