जिला नागरिक परिषद की पहली बैठक, प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने दिए समन्वय के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा चादर, पाग और गुलदस्ता देकर प्रभारी मंत्री दामोदर रावत का स्वागत

स्थानीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा चादर, पाग और गुलदस्ता देकर प्रभारी मंत्री दामोदर रावत का स्वागत

समस्तीपुर में जिला नागरिक परिषद की पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने की. इस बैठक में शासन, प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया. विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए.

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार सरकार के परिवहन मंत्री एवं समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला नागरिक परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई. बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान परिषद के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया गया.

शासन और आमजन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि जिला नागरिक परिषद का गठन शासन, प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

परिषद के सदस्यों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

प्रभारी मंत्री ने परिषद के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, जनअपेक्षाओं और विकास संबंधी सुझाव प्रशासन तक पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील की.

साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिषद के सदस्यों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें और जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें.

पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई जानकारी

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिला नागरिक परिषद के गठन का उद्देश्य, कार्यप्रणाली, सदस्यों की भूमिका एवं दायित्व तथा जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित योगदान की जानकारी दी.

बैठक में परिषद के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सुझाव दिए, जिन पर प्रभारी मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

ये रहे उपस्थित

बैठक में विधायक वीरेंद्र कुमार, विधायक अश्वमेघ देवी, नगर निगम समस्तीपुर की महापौर अनीता राम, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन