अचानक गायब हुए बालक की भटौरा चौर में डूबने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भटौरा वार्ड चार का एक आठ वर्षीय बालक मंगलवार को अचानक गायब हो गया. खानपुर थाना क्षेत्र के गाहर भटौरा चौर में पानी भरे गड्ढे के किनारे उसका चप्पल मिला.

विज्ञापन

शिवाजीनगर : थाना क्षेत्र के भटौरा वार्ड चार का एक आठ वर्षीय बालक मंगलवार को अचानक गायब हो गया. खानपुर थाना क्षेत्र के गाहर भटौरा चौर में पानी भरे गड्ढे के किनारे उसका चप्पल मिला. जिसके बाद ग्रामीण उसके डूबने की आशंका जताते हुए खोजबीन शुरू कर दी. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद पहुंची एसडीआरएफ टीम के सहयोग से खोजबीन जारी है. बालक की पहचान भटौरा वार्ड चार निवासी मुकेश पासवान के पुत्र अमन कुमार के रुप में बतायी गयी है. लगातार दो दिनों से गड्ढे में स्थानीय मल्लाह जाल के सहारे एवं एसडीआरएफ टीम के सहयोग से खोजबीन करने के बाद बुधवार देर शाम तक बालक का कोई पता नहीं चल पाया है. बच्चे की मां मणि देवी एवं परिवार के लोग फूट-फूट कर रो रहे हैं. जिपा पति अर्जुन सहनी, उमेश कुमार पासवान, कैलाश पासवान, उपेंद्र पासवान, रामनारायण पासवान, राजकिशोर पासवान, डोमी पासवान, पंसस अवधेश कुमार राजेश कुमार आदि ने बताया कि अमन मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद घर से खेलने के लिए निकाला था. लेकिन देर तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की गयी. उसका कोई अतापता नहीं चल पाया. अन्य बच्चों से जब पूछा गया तो उसने बताया कि अमन पास के चौर की ओर गया था. खोजबीन के दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के गाहर भटौरा चौर में विशाल गड्ढे के किनारे उसका चप्पल देखा गया. जिसके बाद लोग डूबने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन