Samastipur News:बजट में वंदे भारत स्लीपर व रोसड़ा रेलखंड के दोहरीकरण पर टिकी नजर

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर जंक्शन से वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन व समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के दोहरीकरण योजना को मंजूरी के लिए यात्रियों में बजट से आस है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन से वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन व समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के दोहरीकरण योजना को मंजूरी के लिए यात्रियों में बजट से आस है. समस्तीपुर से दिल्ली के लिए लंबी दूरी की ओरिजिनेटिंग ट्रेन चलाने की मांग सालों पुरानी है. हर बार संसदीय समिति की बैठक में यह मुद्दा भी उठता है. लेकिन समस्तीपुर जंक्शन से शुरू लंबी दूरी की ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसके अलावा हसनपुर रेलखंड से सवारी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जैसे मुद्दे भी लंबित हैं. जिस पर भी नये बजट में यात्रियों की आस टिकी रहेगी. सप्तक्रांति एक्सप्रेस का विस्तार समस्तीपुर से करने जैसे मुद्दे भी शामिल हैं. नई रेल लाइन योजना के लिए बजट आवंटिन के अलावा यात्री सुविधाओं के बेहतर बनाने पर भी आम लोगों की निगाहें हैं. मिथिला से दक्षिण बिहार के लिए सीधी ट्रेन सेवा, जंक्शन के विकास की पहल कई मुद्दे अभी भी आगे बढ़ाने के इंतजार में है. ऐसे में जब आम बजट के साथ रेलवे की घोषणा होगी इसमें मिलने वाली योजना पर उम्मीद है. यूं तो सांसदों की बैठक में लगभग ट्रेन के विस्तार व विकास का खाका खींची गई है. योजनाओं को बजट में मंजूरी मिल पाती भी यात्रियों के नजर पर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन