गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार
गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया हैम
समस्तीपुर. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सिवान-गोरखपुर-अयोध्याधाम-कानपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. सीपीआर ओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि अब इस स्पेशल के गुवाहाटी एवं श्रीगंगानगर से और 13 फेरे जाएंगे. 05636 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर समर स्पेशल वर्तमान में 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से परिचालित की जा रही है। इस स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे 3 जुलाई से 25 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल गुवाहाटी से बुधवार को 18.15 बजे खुलकर गुरुवार को 13.37 बजे हाजीपुर रूकते हुए शनिवार को 03.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी. 05635 श्रीगंगानगर-गुवाहाटी समर स्पेशल वर्तमान में 30 जून तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से परिचालित की जा रही है. इस स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे 7 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल श्रीगंगानगर से रविवार को 13.20 बजे खुलकर मंगलवार को 02.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए बुधवार को 00.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी.इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 1, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 3, शयनयान श्रेणी के 12 कोच हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए