Samastipur News: Railway News: पूर्णिया कोर्ट व बिहारीगंज के बीच डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Aug 2024 12:34 AM

विज्ञापन

पूर्णिया कोर्ट और बिहारीगंज के मध्य एक डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05231/05232 का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

समस्तीपुर : आगामी पर्व त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा पूर्णिया कोर्ट और बिहारीगंज के मध्य एक डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 05231/05232 का परिचालन किया जायेगा. यह स्पेशल ट्रेन पूर्णिया कोर्ट एवं बिहारीगंज से 29 अगस्त से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी. 05232 पूर्णिया कोर्ट-बिहारीगंज पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन पूर्णिया कोर्ट से 07.45 बजे खुलकर 08.25 बजे बनमनखी सहित अन्य स्टेशन/ हाल्टों पर रुकते हुए 09.40 बजे बिहारीगंज पहुंचेगी. वापसी में 05231 बिहारीगंज-पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन बिहारीगंज से 10.00 बजे खुलकर 11.00 बजे बनमनखी सहित अन्य स्टेशन/हाल्टों पर रूकते हुए 12.05 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.अप एवं डाउन दिशा में यह डेमू पैसेंजर स्पेशल कृत्यानंद नगर, अलीनगर टोला, सरसी, बनमनखी, सुखासन कोठी, औराही, सुखसेना, बड़हराकोठी, रघुवंशनगर, महिखंड हाल्ट पर रूकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन