सिंघिया डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की नियमित पढ़ाई शुरू, पांच प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति

Updated:
विज्ञापन
डिग्री कालेज सिंघिया में स्नातक की कक्षा शुरू

सिंघिया राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो गई हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा पांच प्राध्यापकों की नियुक्ति ने छात्रों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।

विज्ञापन

Samastipur News: स्थानीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सिंघिया में 15 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) की कक्षाओं का विधिवत संचालन शुरू हो गया है. महाविद्यालय में नियमित और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने विभिन्न विषयों में पांच प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति की है.

सप्ताह के अलग-अलग दिनों में लेंगे कक्षाएं

विश्वविद्यालय के पत्रांक SC/159/26 के तहत प्रतिनियुक्त प्राध्यापक साप्ताहिक आधार पर कक्षाओं का संचालन करेंगे. सोमवार को अंग्रेजी के डॉ रविश कुमार, मंगलवार को हिन्दी के डॉ मुकेश कुमार झा, बुधवार को राजनीतिशास्त्र के डॉ प्रमोद कुमार राम, गुरुवार को इतिहास के डॉ रोहित प्रकाश तथा शुक्रवार को अर्थशास्त्र और शनिवार को समाजशास्त्र के डॉ रंजन कुमार एमजेसी, एमआईसी और एमडीसी की कक्षाएं लेंगे.

दो प्राध्यापकों ने दिया योगदान

इसी क्रम में इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ रोहित प्रकाश और समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ रंजन कुमार ने महाविद्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया. अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक-सह-बर्सर डॉ सुनील कुमार साह ने दोनों प्राध्यापकों का बुके देकर स्वागत किया.

छात्रों में बढ़ा उत्साह

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्येन कुमार ने दोनों प्राध्यापकों को नियमित वर्ग संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. नियमित कक्षाओं की शुरुआत से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है.


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन