दलसिंहसराय में नाले का गंदा पानी सड़क पर, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

महीनो से सड़क पर लगा नाले का पानी। | Prabhat Khabar Network

दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र में नाले का गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोग भारी परेशानी में हैं. डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है. अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन की राह अपनाएंगे.

विज्ञापन

Samastipur News: दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 स्थित लोकनाथपुर में शनिदेव मंदिर के पास नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है. इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

स्थानीय लोगों इंद्रदेव सिंह, सकलदेव सिंह, कपिल देव सिंह, इंद्रजीत सिंह, कमलदेव सिंह, राजदेव सिंह, टुनटुन कुमार, चुन्नू कुमार, प्रदीप कुमार, रामदेव सिंह, राहुल देव सिंह, रोहन देव सिंह और कन्हैया कुमार ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.

उनका कहना है कि जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है.

पहले भी दी गई थी शिकायत

मोहल्लावासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नाले की सफाई और मरम्मत की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नाले की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो मोहल्लावासी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे.

उन्होंने जनहित और स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन