आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के सेक्टर में किया बदलाव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) विभाग में कार्यरत उजियारपुर परियोजना की सभी महिला पर्यवेक्षकों को अलग-अलग सेक्टरों में पदस्थापित किया गया है.

विज्ञापन

उजियारपुर : समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) विभाग में कार्यरत उजियारपुर परियोजना की सभी महिला पर्यवेक्षकों को अलग-अलग सेक्टरों में पदस्थापित किया गया है. सीडीपीओ संगीता कुमारी ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर नये सिरे से आवंटित की गई सेक्टरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के पर्यवेक्षण का कार्यभार देखने को कहा है. सीडीपीओ ने महिला पर्यवेक्षक प्रेमा कुमारी को सेक्टर 4 में, लवली कुमारी को सेक्टर 3 में, प्रियंका कुमारी को सेक्टर 7 में, अनिता कुमारी को सेक्टर 2 में, सविता कुमारी को सेक्टर 6 में, शबनम कुमारी को सेक्टर 1 एवं 9 में, कुमारी नीतु को सेक्टर 12 में, कुमारी वीणा शर्मा को सेक्टर 5 में, चंद्रकिरण को सेक्टर 13 में, संगीता राय को सेक्टर 8 में एवं श्वेता कुमारी को सेक्टर 10 एवं 11 में पदस्थापित किया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन