इलाज कराने पटना गए थे परिवार... लौटे तो टूटा मिला ताला, घर से लाखों के गहने और नकदी गायब

Author Ankur kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद कमरे में बिखडा सामान - फोटो: Prabhat Khabar

समस्तीपुर के मूसापुर मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. इलाज के लिए पटना गए गृहस्वामी के लौटने पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी हो गए. मोहल्ले में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Samastipur News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर वार्ड स्थित शनीचरा स्थान मोहल्ला में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकद और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित गृहस्वामी नवल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

इलाज के लिए पटना गए थे, लौटे तो टूटा मिला ताला

पीड़ित ने बताया कि वह पिछले करीब एक महीने से इलाज के सिलसिले में पटना में रह रहे थे. इस दौरान उनका पैतृक मकान पूरी तरह बंद था और मुख्य गेट सहित सभी कमरों में ताला लगा हुआ था.

गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी होने की आशंका है. सूचना मिलने के बाद वह शाम को समस्तीपुर पहुंचे.

घर के अंदर बिखरा मिला सामान

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट के साथ-साथ पीछे का ताला भी टूटा हुआ था. अंदर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था.

चोरों ने गोदरेज और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20 से 25 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 10 ग्राम चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन