Samastipur News:सड़क दुर्घटना में साले की मौत, जीजा की हालत गंभीर
बेगूसराय जिले के के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गन्ना लदी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई.
Samastipur News:हसनपुर : बेगूसराय जिले के के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में गन्ना लदी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर गांव निवासी राम रतन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार पासवान की पहचान मृतक के रूप में हुई है. वहीं, मृतक का जीजा रामविलास पासवान समस्तीपुर जिले के मद्दीनगर गांव का रहने वाला है. गंभीर रूप से घायल हुआ है. देखने वाले के अनुसार ट्रक तेज गति में था और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गये. इस दुर्घटना में संजीव कुमार पासवान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. रामविलास पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में शोर मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. गढ़पुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया. परिजनों के अनुसार संजीव कुमार पासवान अपने जीजा के साथ सकरा गांव स्थित ननिहाल से वीरपुर (हसनपुर) की ओर लौट रहे थे. जब एसएच-55 पर रक्सी गांव के पास दुर्घटना हुई. पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जो घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए