प्रखंड प्रमुख ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र, रोसड़ा के किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण धान और मक्का बीज उपलब्ध कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

रोसड़ा की प्रखंड प्रमुख उषा देवी ने बिहार के कृषि मंत्री को पत्र लिखकर किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण धान और मक्का के बीज समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बीज की कमी और गुणवत्ताहीनता से फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News: रोसड़ा प्रखंड प्रमुख उषा देवी ने बिहार के कृषि मंत्री को पत्र लिखकर रोसड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण धान और मक्का के बीज समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रोसड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र होने के बावजूद किसानों को मौसम के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले बीज समय पर नहीं मिल पाते, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुशंसित बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

प्रखंड प्रमुख ने पत्र में बताया कि बिहार राज्य बीज निगम द्वारा खरीफ मौसम के लिए बायो सीड 799 सहित धान की विभिन्न उन्नत किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं.

इसके अलावा पीएचबी-71, 27पी31, 27पी37, पायोनियर 734, पायोनियर 738 और एराइज 6464 गोल्ड जैसी अनुशंसित मक्का बीज किस्में भी किसानों के लिए उपलब्ध हैं. बावजूद इसके प्रखंड के अधिकांश किसानों तक इन बीजों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

कम गुणवत्ता वाले बीज से उत्पादन प्रभावित

उषा देवी ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई किसान कम गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग करने को विवश हैं, जिससे उत्पादन में कमी आती है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ निजी कंपनियां किसानों को भ्रमित कर महंगे बीज बेच रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

कई अधिकारियों को भेजी गई पत्र की प्रति

प्रखंड प्रमुख ने कृषि मंत्री से कृषि विभाग के माध्यम से अनुशंसित एवं प्रमाणित बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिल सके और खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सके.

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कृषि निदेशक बिहार, बिहार राज्य बीज निगम के प्रबंध निदेशक तथा भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भी भेजी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन