प्रखंड प्रमुख ने आंगनबाड़ी केन्द्र का किया उद्घाटन

प्रमुख ने कहा कि बच्चों की परेशानियों को देखते राजन कनौजिया ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया.
मोहनपुर : प्रखंड की डुमरी उत्तरी पंचायत के बिनगामा गांव में ह्युमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस के संस्थापक राजन कनौजिया एवं दीपक कुमार के संयोजन में नि:शुल्क आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन शनिवार को प्रखंड प्रमुख अमर राज एवं विधायक प्रतिनिधि रविश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. प्रमुख ने कहा कि बच्चों की परेशानियों को देखते राजन कनौजिया ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया. अब बच्चे इसी आंगनबाड़ी केंद्र में पठन-पाठन करेंगे. केन्द्र में बच्चों के लिए स्लोगन के साथ-साथ पढ़ने योग्य पेंटिंग बनायी गयी है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर राय, समिंद्र पासवान, उमाकान्त सहनी, प्रवीण चक्रवर्ती सहित ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




