सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर याजी चौक के समीप बाइपास में गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर याजी चौक के समीप बाइपास में गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ला वार्ड 26 स्थित पासवान चौक निवासी रजी हुसैन के 22 वर्षीय पुत्र मासूम के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा है. जानकारी के अनुसार धर्मपुर वार्ड 26 निवासी मो. मासूम मोहल्ला में गैराज में वाहनों के मरम्मत और पेंटिंग का काम करते थे. मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार को ईद का त्योहार था. देर रात नौ बजे मासूम घर से बाइक लेकर चकनूर में किसी दोस्त के घर जा रहा था. इस क्रम में याजी चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिली. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन