Samastipur News:दरभंगा को पराजित कर बेगूसराय ने कप पर जमाया कब्जा

Published by : Ankur kumar Updated At : 23 Jan 2026 6:32 PM

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने दरभंगा को छह विकेट से हरा कर विजेता कप पर कब्जा जमाया. 251 रनों के लक्ष्य को बेगूसराय की टीम ने 18 वें ओवर में ही पूरा कर लिया.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर : फाइनल मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने दरभंगा को छह विकेट से हरा कर विजेता कप पर कब्जा जमाया. 251 रनों के लक्ष्य को बेगूसराय की टीम ने 18 वें ओवर में ही पूरा कर लिया. प्रखंड के हसनपुर बाजार स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को मनोहर एलेवेन दरभंगा व जीडी कालेज बेगूसराय की टीम के बीच खेला खेला गया. पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम ने 250 रन बनाकर बेगूसराय टीम के सामने 251 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में खेलने उतरी बेगूसराय की टीम 18वें ओवर में ही मात्र 4 विकेट गंवा कर मैच जीत लिया. इस तरह बेगूसराय की टीम ने दरभंगा की टीम को 6 विकेट से मैच हराकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय टीम के मंजीत चौधरी को मिला. उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी की. क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विधायक राज कुमार राय ने विजेता टीम बेगूसराय को विजेता कप व 71 हजार रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम दरभंगा को उपविजेता कप व 35 हजार रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया गया. मैच शुरू होने से पहले अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है. यदि युवा वर्ग खेल के क्षेत्र में मेहनत करें तो वे प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं. इस फाइनल मुकाबला में निर्णायक की भूमिका में अजीत सहगल व मोती जायसवाल थे. रेफरी की भूमिका में दुष्यंत आजाद ने अपनी भूमिका निभाई. मौके पर रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल, चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, युवा व्यवसायी मुकेश चौधरी, लालू जायसवाल, संदीप कुमार पप्पू, अजय कुमार, सुशील कुमार, महेंद्र आजाद, अरुण घोष, आजाद इदरीसी, नंदन यादव, विंदेश्वरी आजाद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन