डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्रों का 100% कैंपस प्लेसमेंट

संबोधित करते कुलाधिपति डॉ पीएल गौतम
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के एमबीए एग्री-बिजनेस और रूरल मैनेजमेंट के छात्रों ने 100% कैंपस प्लेसमेंट हासिल किया है. यह लगातार चौथे वर्ष की उपलब्धि है, जो छात्रों की कड़ी मेहनत और विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण का प्रमाण है.
Pusa News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा के स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट में एमबीए एग्री-बिजनेस एवं एमबीए रूरल मैनेजमेंट बैच 2024-26 के छात्रों के शत-प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट पर बुधवार को विद्यापति सभागार में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों, संकाय सदस्यों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
अग्रणी कंपनियों और संस्थानों में मिला रोजगार
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान और विश्वविद्यालय गीत से हुई. स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. रामदत्त ने स्वागत भाषण में बताया कि इस बैच के सभी छात्रों का देश की अग्रणी एग्री कंपनियों, बैंकों, एफपीओ, एग्री-टेक स्टार्टअप और सरकारी संस्थानों में चयन हुआ है. उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया.
लगातार चौथे वर्ष 100 प्रतिशत प्लेसमेंट
मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ. प्रेमलाल गौतम ने कहा कि कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट देशभर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. साथ ही विश्वविद्यालय डिजिटल एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण अनुसंधान कर रहा है.
छात्रों को उद्योग की जरूरत के अनुसार तैयार किया जा रहा
कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य का निर्माण करने वाला केंद्र है. उन्होंने कहा कि यहां छात्रों को उद्योग और देश की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाता है. उन्होंने शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए निदेशक डॉ. रामदत्त और पूरी टीम की सराहना की.
समारोह के दौरान प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि फैकल्टी, प्लेसमेंट सेल तथा इंडस्ट्री इंटर्नशिप ने उन्हें रोजगार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया.
कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. रमन कुमार त्रिवेदी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न डीन, निदेशक, वैज्ञानिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे. मंच संचालन डॉ. रमनदीप तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजीत कुमार समीर ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










