ताजपुर में व्यवसायी भाइयों को मारी गोली

Published at :26 Jan 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
ताजपुर में व्यवसायी भाइयों को मारी गोली

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित गांधी चौक के पास मोरवा जानेवाली सड़क में बुधवार देर शाम अपराधियों ने किराना व्यवसायी दो भाइयों को गोली मार दी. दोनों दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. अपराधियों की संख्या चार बतायी गयी है, जो दो बाइक पर सवार थे. गोली मारने से पूर्व दोनों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित गांधी चौक के पास मोरवा जानेवाली सड़क में बुधवार देर शाम अपराधियों ने किराना व्यवसायी दो भाइयों को गोली मार दी. दोनों दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. अपराधियों की संख्या चार बतायी गयी है, जो दो बाइक पर सवार थे. गोली मारने से पूर्व दोनों के साथ अपराधियों ने लूटपाट भी की.

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. दोनों भाइयों को शहर के एक निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है. उनकी पहचान ताजपुर थाने के रायपुर महेशपुर के मो. रसीद के पुत्र मो. फूलहसन व मो. गुलजार के रूप में की गयी है. फूलहसन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है. दोनों के सिर में गोली लगी है.

ताजपुर में व्यवसायी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मो. तनवीर मौके पर पहुंच घायलों से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि अपराधियों के भागने की दिशा में ताजपुर पुलिस गयी है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
बताया गया है कि बैंक ऑफ इंडिया के पास दोनों भाइयों की किराना सह जेनरल स्टोर की दुकान है. रोज की तरह दुकान बंद कर दोनों भाई एक ही बाइक से घर के लिए निकले. जैसे ही वे गांधी चौक के पास मोरवा जानेवाली सड़क पर मुड़े कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें सामने से घेर लिया. पहले अपराधियों ने लूटपाट की. इसके बाद नजदीक से गोली मार दी. फूलहसन के सिर से गोली आरपार हो गयी. जबकि गुलजार को सिर में सामने से गोली लगी है. गोली की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े, तो चारों अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. बाद में लोगों ने खून से लथपथ दोनों को समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भरती कराया गया.
गांधी चौक की घटना, एक पटना रेफर
दो बाइक पर सवार
थे चार अपराधी
गोली मारने से पहले की लूटपाट
घटना के बाद फायरिंग करते हुए भागे अपराधी
दुकान बंद कर बाइक से दोनों लौट रहे थे घर
मौके पर पहुंचे डीएसपी ने की मामले की जांच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन