बिहार : पिस्तौल की नोक पर उपमुखिया से लिखाया इस्तीफा

Published at :25 Jan 2017 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पिस्तौल की नोक पर उपमुखिया से लिखाया इस्तीफा

वारिसनगर (प्रतिनिधि) : बिहारके समस्तीपुरमेंवारिसनगर थाना से सटे गोही पंचायत में महिला उप मुखिया से कई वार्ड सदस्यों ने पिस्तौल की नोक पर त्याग पत्र लिखवा लिया. इस संबंध में बरियारपुर गांववासी जय कृष्ण गुप्ता की पत्नी सह गोही पंचायत की उप मुखिया विनीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें चार लोगों […]

विज्ञापन

वारिसनगर (प्रतिनिधि) : बिहारके समस्तीपुरमेंवारिसनगर थाना से सटे गोही पंचायत में महिला उप मुखिया से कई वार्ड सदस्यों ने पिस्तौल की नोक पर त्याग पत्र लिखवा लिया. इस संबंध में बरियारपुर गांववासी जय कृष्ण गुप्ता की पत्नी सह गोही पंचायत की उप मुखिया विनीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें चार लोगों को आरेापित किया गया है.

इसमें कहा है कि गत 20 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे गोही गांव के विपिन कुमार ठाकुर, अतिकुल रहमान, अमरजीत पासवान व बरियारपुर गांव के टुनटुन मंडल उसके घर पर आये थे. साथ ही उपमुखिया के पति को अपने साथ लेते चले गये. करीब एक घंटे बाद मेरे पति ने फोन कर बताया कि विपिन ठाकुर के घर किसी को साथ लेकर जल्द पहुंचे. सूचना मिलने के बाद वह अपने पुत्र के साथ विपिन ठाकुर के घर पहुंची. जहां देखा कि चारों आरोपितों ने उसके पति को एक कमरे में बंद कर रखा है.

साथ ही सभी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे उप मुखिया पद से त्याग पत्र लिखवा लिया. इसी बीच वहां पहुंचे तीन वार्ड सदस्यों से भी इन लोगों ने तीन चार सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिये. इधर मुख्य रूप से आरोपित किये गये गोही पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य विपिन कुमार ठाकुर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सभी आरोप एक साजिश के तहत लगाया गया है. उन्होंने कहा कि पंचायत भवन पर करीब आठ नौ वार्ड सदस्यों ने खुद बैठक की थी. इसमें उप मुखिया के पति भी मौजूद थे.

उप मुखिया पति ने अपने घर जाकर अपनी पत्नी से त्याग पत्र लिखा कर उनको लाकर दिया. इस बात की प्रमाणकिता के लिए सभी ने थानाध्यक्ष को जाकर गवाही दी है. उन्होंने बताया कि आज तक उपमुखिया को देखा भी नहीं है. संपर्क करने पर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन