समस्तीपुर में गिट्टी व्यवसायी की हत्या

Published at :25 Jan 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में गिट्टी व्यवसायी की हत्या

सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के वारी गांव निवासी गिट्टी व्यवसायी रामकुमार झा (55) की अपराधियों ने हत्या कर दी. धारदार हथियार से हत्या के बाद शव उनके ही गेहूं के खेत में फेंक दिया. मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद घटना के विरोध में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दिया. इससे […]

विज्ञापन

सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के वारी गांव निवासी गिट्टी व्यवसायी रामकुमार झा (55) की अपराधियों ने हत्या कर दी. धारदार हथियार से हत्या के बाद शव उनके ही गेहूं के खेत में फेंक दिया. मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद घटना के विरोध में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दिया. इससे दरभंगा-सिंघिया पथ पर छह घंटे तक यातायात ठप रहा. सूचना पर मौके पर पहुंचे रोसड़ा के डीएसपी अजीत कुमार ने 12 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव सौंपा. घटना

समस्तीपुर में गिट्टी
के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.
वारी निवासी रामकुमार झा पिपरा चौक पर बालू, गिट्टी व सीमेंट का व्यवसाय करते हैं. सोमवार को रात 8.30 बजे तक वह दुकान से घर नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला. इस क्रम में दुकान पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि उनकी बाइक दुकान के पास ही खड़ी है. दुकान में ताला लगा है. इससे परिजन चिंतित हो उठे.
मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग खेत की ओर गये, तो शव देख इसकी जानकारी परिजनों को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया. लेकिन, ग्रामीणों ने शव को लेकर पिपरा चौक को जाम कर दिया. इसके कारण दरभंगा-सिंघिया पथ पर वाहनों का परिचालन थम गया. मौके पर पहुंचे डीएसपी ने ग्रामीणों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.
बताया जाता है कि सोमवार को दुकान पर अच्छी बिक्री हुई थी. सुबह पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो उनकी जेब से केवल मोबाइल बरामद हुआ. बिक्री की राशि कितनी थी, वह कहां है, इसका खुलासा नहीं हो सका. इससे लूटपाट की आशंका को भी बल मिल रहा है.
सिंघिया के वारी गांव की घटना
गेहूं के खेत से पुलिस ने बरामद किया शव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन