फर्जी चेक पर निकासी करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Published at :25 Jan 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी चेक पर निकासी करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मोहपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से मंगलवार को फर्जी चेक के आधार पर तीन लाख 85 हजार 460 रुपये की निकासी करने पहुंचा एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान पटना बाढ़ के अमित कुमार के रूप में की गई है. गौरतलब है कि अमित ने फर्जी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मोहपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से मंगलवार को फर्जी चेक के आधार पर तीन लाख 85 हजार 460 रुपये की निकासी करने पहुंचा एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान पटना बाढ़ के अमित कुमार के रूप में की गई है. गौरतलब है कि अमित ने फर्जी चेक प्रस्तुत कर गत 19 जनवरी को एक लाख 96 हजार 50 रुपये की निकासी कर चुका है. आज दूसरी बार निकासी करने पहुंचा था तो पकड़ा गया. इस मामले में शाखा प्रबंधक प्रियंका कुमारी के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि अमित पीएचईडी विभाग का एक चेक जो कमलेश शर्मा के नाम से जारी था. चेक पर भुगतान के लिए तीन लाख 85 हजार 460 रुपये भरा हुआ था. अमित काउंटर पर चेक जमा करने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहा था इसी दौरान बैंकों की जांच करने मुफस्सिल पुलिस पहुंच गई. पुलिस को देख उक्त युवक शकपकाने लगा. जिस पर शक के आधार पर उसके चेक की जांच की गई तो वह फर्जी निकला. जांच में यह बात सामने आया कि अमित गत 19 जनवरी को भी कमलेश शर्मा के नाम से एक लाख 96 हजार रुपये का भुगतान ले चुका है.
शाखा प्रबंधक ने बताया कि उक्त युवक के खाते को सील कर दिया गया है. थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि अमित के गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के उससे गहन पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जाएगा.
एक सप्ताह पहले 1.96 लाख रुपये की कर चुका है निकासी
शक के आधार पर मामले का हुआ खुलासा
शाखा प्रबंधक के बयान पर दर्ज हुई एफआइआर
पीएचइडी विभाग का था फर्जी चेक
बकाया रुपये मांगने पर युवक की नाक काटी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन