दुर्घटनाग्रस्त होने से बची भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय साठाजगत स्टेशन के बीच रविवार रात गैंगमैन की सर्तकता के कारण मुजफ्फरपुर से भागलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. पुल नंबर 20 के पास लाइन पर कुछ लोगों ने दो पिलर रख पुल के नीचे छिप गये थे. इसी दौरान डाउन लाइन की पेट्रोलिंग करते […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय साठाजगत स्टेशन के बीच रविवार रात गैंगमैन की सर्तकता के कारण मुजफ्फरपुर से भागलपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. पुल नंबर 20 के पास लाइन पर कुछ लोगों ने दो पिलर रख पुल के नीचे छिप गये थे. इसी दौरान डाउन लाइन की पेट्रोलिंग करते दो कर्मियों की ट्रैक पर रखे पिलर पर पड़ी. उन्होंने दलसिंहसराय स्टेशन को मामले की जानकारी दी. उसी वक्त मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दलसिंहसराय आनेवाली थी. ट्रेन को दलसिंहसराय स्टेशन पर ही रोक दिया गया. घटना की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के पदाधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










