बरबाद फसल को देखने पहुंची आरएयू की टीम

Published at :30 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
बरबाद फसल को देखने पहुंची आरएयू की टीम

कल्याणपुर. प्रखंड के सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं और मक्के की फसल के सैनिक कीट द्वारा बरबाद किये जाने के खबर पर आरएयू पूसा के वैज्ञानिकों की टीम मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया़ इसी क्रम में जटलमलपुर गांव में पहुंचे वैज्ञानिकों ने तैयार फसल के बरबाद होने के […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. प्रखंड के सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं और मक्के की फसल के सैनिक कीट द्वारा बरबाद किये जाने के खबर पर आरएयू पूसा के वैज्ञानिकों की टीम मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया़ इसी क्रम में जटलमलपुर गांव में पहुंचे वैज्ञानिकों ने तैयार फसल के बरबाद होने के कारणों एवं निवारण के लिए सैंपल लिया़ इस क्रम में वैज्ञानिक मृत्युंजय कुमार से बात करने पर कीटों के बढ़ रहे प्रभाव को किसानों के लिए विकट समस्या बताते हुए इसे गंभीर बताया. साथ ही असामयिक हुई बारिश से कीटों के प्रभाव के कम होने की बात कही़ वहीं तैयार फसलों में किसी प्रकार के रसायन का प्रयोग करना उचित नहीं बताते हुए इसके लिए वैकल्पिक उपायों पर विचार करने की बात कही़ मौके पर जटमलपुर के मुखिया घनश्याम राय ने वैज्ञानिकों से किसानों की इन बरबादी से निजात दिलाने की अपील करते हुए तैयार फसलों को घर तक पहुंचाने एवं सरंक्षण की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन