महारैली को लेकर रालोसपा ने की बैठक

Published at :29 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
महारैली को लेकर रालोसपा ने की बैठक

मोरवा : रालोसपा महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष महेश्वरी देवी की अध्यक्षता में मोरवा दक्षिणी पंचायत में एक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने पांच अप्रैल 2015 को पटना में होनेवाली रैली को हर हाल में सफल बनाना है. इसके […]

विज्ञापन

मोरवा : रालोसपा महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष महेश्वरी देवी की अध्यक्षता में मोरवा दक्षिणी पंचायत में एक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने पांच अप्रैल 2015 को पटना में होनेवाली रैली को हर हाल में सफल बनाना है. इसके सफलता पर ही हमारी सफलता निर्भर है.

मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, फुलकुमारी देवी, युवाध्यक्ष अजीत कुमार, लक्ष्मण सिंह, नागो देवी, क्रांति देवी, नीता देवी, पुष्पा देवी, हेना देवी, सीता देवी, गीता देवी, ललिता देवी, शांति देवी, सुजानकी देवी, कुशमा देवी, पिंकी देवी, शोभा देवी, सोहगिया देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ताजपुर : प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर में रालोसपा की बैठक महिला सेल की उपाध्यक्ष इन्दु देवी की अध्यक्षता में हुई. अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार चौधरी, विश्वनाथ सिंह राकेश आदि वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से जनजागरण यात्रा को ले आगामी पांच अप्रैल को गांधी मैदान पटना में आहूत किसान नौजवान रैली को अधिकाधिक भागीदारी से सफल बनाने की अपील की. मौके पर गणेश कुमार सिंह, फूल कुमारी देवी, नीलम देवी, रेखा देवी, चंदा देवी, जरीना खातून, विमला देवी, वीरचन्द्र सिंह, अजीत कुमार आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन